Sunday, 5 June 2016

MUMBAI- PUNE EXPRESS पर भीषण सड़क हादसा, 17 PEOPLE DEATH

MUMBAI- PUNE EXPRESS  पर भीषण सड़क हादसा, 17 PEOPLE DEATH 
रविवार तड़के पनवेल के पास भीषण दुर्घटना हुई जिसमें 17 लोगों के मौत की खबर है। हादसे में 33 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना रविवार सुबह क़रीब तीन बजे पनवेल के पास हुई।सूत्रों के मुताबिक एक मारुती स्विफ़्ट कार का टायर पनवेल के करीब पंक्चर हो गया जो पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी। इस कार के यात्रियों की मदद के लिए पीछे से आ रही एक कार जो इनोवा बताई जा रही है वहां रुकी।जब ये लोग स्विफ़्ट कार का टायर बदल रहे थे तो सातारा से मुंबई जा रही एक प्राइवेट लक्ज़री बस ने दोनों कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद बस और इनोवा कार 20 फ़ुट गहरी खाई में जा गिरीं जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में 10 महिलाएं, 6 पुरुष और एक छह महीने का बच्चा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई पुलिस और हाई वे पुलिस की टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +