Sunday, 5 June 2016

बसपा से तगड़ा झटका लगने के बाद फ्रंटफुट पर आई भाजपा

बसपा से तगड़ा झटका लगने के बाद फ्रंटफुट पर आई भाजपा
बहुजन समाज पार्टी के हाथी को हाथ का साथ मिलने से कमल दल सन्न है। बसपा से तगड़ा झटका लगने के बाद कल तक अपने महामंत्री विनोद गोटिया को निर्दलीय प्रत्याशी कहने वाली भाजपा अब खुलकर उनके लिए मैदान में आ गई है। खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान कह रहे हैं कि गोटिया जीतने के लिए ही खड़े हुए हैं। भाजपा ने अब सारा जोर निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों पर लगा दिया है।भाजपा अब तक गोटिया को निर्दलीय बता रही थी और उसके नेताओं का कहना था कि उन्होंने पार्टी से पूछकर पर्चा नहीं भरा है पर वह उनकी जीत के लिए हर तरह का जतन करने की बात कह रही है। इसके अलावा उसने अब कांग्रेसी विधायकों से संपर्क बढ़ा दिया है। तीन निर्दलीय विधायकों को अपने पक्ष में करने के साथ उसका सारा जोर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को अपने पक्ष में लेने पर है। दूसरी तरफ भाजपा बसपा के बलवीर सिंह दंडोदिया और शीला त्यागी के संपर्क में है। दूसरी तरफ, अपने विधायकों को सहेज कर रखने के लिए कांग्रेसी दिग्गज कल भोपाल में जमा हो रहे हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा चिंता अपने ही विधायकों के मतदान में गैरहाजिर रहने की है। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश,सुरेश पचौारी, अरुण यादव समेत अन्य नेता भाग लेंगे। अरुण यादव बैठक के लिए विधायकों को बुलाने के लिए खुद फोन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस समय कोयंबटूर में हैं। वे आज शाम को भोपाल लौटेंगे। कल सुबह उनकी संगठन नेताओं के साथ चर्चा होगी। इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। कांगे्रस विधायकों को अपने पक्ष में लाने के लिए चार मंत्रियों समेत कांग्रेस से भाजपा में आए संजय पाठक, नारायण त्रिपाठी, उदयप्रताप सिंह जैसे नेताओं को सक्रिय किया जाएग। सीएम के आने के बाद कल उनके साथ मंत्रणा करने के बाद भाजपा अपने विधायकों को सात को भोपाल बुलाएगी। यहां उन्हें मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +