Sunday, 5 June 2016

GREAT BOXER MOHAMMAD ALI को विश्व भर के लोग देंगे अंतिम विदाई

GREAT BOXER MOHAMMAD ALI  को विश्व भर के लोग देंगे अंतिम विदाई
दिवंगत महानतम मुक्केबाज मुहम्मद अली के अंतिम संस्कार का प्रसारण टेलीविजन पर किया जाएगा और इसके जरिए विश्व भर के लोग उन्हें अंतिम विदाई देगें। अली का अंतिम संस्कार केंटकी स्थित उनके गृहनगर लुइसविले में अगले सप्ताह शुक्रवार को किया जाएगा।मुक्केबाजी में तीन बार हैवीवेट विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके अली पार्किंसन नाम की बीमारी से ग्रस्त थे और उन्होंने एरिजोना के फीनिक्स में एक अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। तब से लेकर अभी तक उनके गृहनगर में अमेरिकी राष्ट्रध्वज आधा झुका दिया गया है।अली के अंतिम संस्कार में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अभिनेता बिले क्रिस्टल और अमेरिकी स्पोर्ट्सकास्टर ब्रेयांट गुम्बेल में भी शामिल होंगे और इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा।दिवंगत महानतम मुक्केबाज के परिवार के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने कहा, "अली सही मायने में लोगों के हीरो थे और यह प्रसारण सभी जातियों, धर्मों, और पृष्ठभूमियों के लोगों के प्रति उनके समर्पण को प्रतिबिंबित करेगा।"गुनेल ने कहा, "अली का बेहतरीन मुक्केबाजी करियर उनके जीवन का आधा हिस्सा था, बाकी का आधा हिस्सा दुनिया के लोगों के साथ संदेश को साझा करने
में गुजरा।"

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +