Thursday, 16 June 2016

MADHYA PREDESH GOVERNMENT ने लिया 4TH TIME GOVERNMENT बनाने का संकल्प,START MISSION 2018

MADHYA PREDESH GOVERNMENT ने लिया 4TH TIME  GOVERNMENT  बनाने का संकल्प,START MISSION 2018 

रीवा के अटल कुंज में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में भाजपा के सत्ता और संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में सीएम के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत समेत सत्ता और संगठन से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहाकार्यसमिति में आचरण और व्यवहार पर पारदर्शिता के मामले में चर्चा होगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने कहा कि विन्ध्य की धरती भाजपा के लिए हमेशा शुभ रही है। 13 साल पहले कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प यहीं लिया गया था।कार्यसमिति की बैठक कन्या पूजन के बाद आरंभ की गई। सुहास भगत, थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, नंदकुमार चौहान और विनय सहस्त्रबुद्दे ने कन्याओं को अपनी कुर्सियों पर बैठाया और उन्हें श्रद्धाउपहार भेंट किए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +