Friday, 17 June 2016

CABINET में जल्द ही फेर-बदल कर सकते हैं PRIME MINISTER MODI

CABINET  में जल्द ही फेर-बदल कर सकते हैं PRIME MINISTER MODI 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेर-बदल करने की तैयारीबिनेट में इस फेर-बदल को महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। दिल्ली, बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने के बाद भाजपा की कोशिश है कि इन राज्यों के नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाए और पुख्ता चुनावी रणनीति तैयार की जाए। एक तरह से भाजपा 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक टेस्ट के रूप में देख रही है।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नई कैबिनेट में उत्तर प्रदेश, बिहार और असम से सांसदों को शामिल कर सकते हैं। दो साल की रिपोर्ट के आधार पर होने वाले इस फेर-बदल में कई मंत्रियों के ऊपर गाज भी गिर सकती है। इसमें बिहार के विवादित लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं जो कि आए दिन अपने बयानों से भाजपा को मुश्किल में डालते रहते हैं। बिहार चुनाव में भी गिरिराज सिंह का फायदा भाजपा को नहीं मिला था जिससे पार्टी आलाकमान नाराज है। इस सूची में दूसरा नाम रसायन मंत्री निहालचंद का है जिनपर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। तीसरा नाम अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला का है। वह अब 71 साल की हो गई हैं। भाजपा पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह 75 साल से अधि‍क के नेताओं से किनारा करने वाली है। ऐसे में नजमा का पत्ता भी कट सकता है। नजमा हेपतुल्ला को हटाए जाने का फायदा अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को मिल सकता है। अल्पसंख्यक समुदाय का चेहरा और उत्तर प्रदेश से होने के चलते मुख्तार अब्बास नकवी की पदोन्नति तय मानी जा रही है।इसी प्रकार ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतीन काम कर रहे पीयूष गोयल की भी पदोन्नति तय है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान की भी प्रधानमंत्री मोदी पदोन्नति कर सकते हैं। पिछले दो सालों में खराब प्रदर्शन के चलते कई मंत्रियों की पदावनति भी की जा सकती है। दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर पोर्टफोलियो रखने वाले मंत्रियों के विभाग नहीं बदले जाएंगे। इसमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरूण जेटली और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हैं।नए मंत्रिमंडल में जो नए चेहरे मोदी की कोर टीम में रहेंगे उसमें इलाहाबाद से सांसद श्यामा चरण गुप्ता, जबलपुर से सासंद राकेश सिंह, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के नेता ओम माथुर, असम से रमेन डेका और विनय सहस्त्रबुद्धे शामिल हैं। सर्बानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद खेल मंत्री का पद खाली हो गया है।कैबिनेट में फेरबदल का यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। संघ ने भी नए नामों पर अपनी सहमति जता दी है। लेकिन सभी नामों पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष अमित शाह के बीच जल्द ही होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
कर रहे हैं। इस फेर-बदल में जहां एक तरफ कई नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ मौजूदा कई मंत्रियों से उनका मंत्रालय छीना भी जा सकता है। 19 जून से 23 जून के बीच फेर-बदल होने की संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति मुखर्जी से भी इस बीच उनकी उपलब्धता पूछी है। अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मोदी कै

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +