Sunday, 5 June 2016

HARDIK नहीं EKNATH KHADSE हैं देशद्रोही : KEJRIWAL

HARDIK  नहीं EKNATH KHADSE हैं देशद्रोही : KEJRIWAL

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पटेल आंदोलन के अगुआ हार्दिक पटेल के बजाए एकनाथ खडसे को देशद्रोही करार दिया है। केजरीवाल ने आप के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ये बात कही है। केजरीवाल ने कहा है कि हार्दिक पिछले 8 महीने से जेल में बंद हैं। आखिर उनका गुनाह क्या है?आप पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने पटेल के बहाने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता एकनाथ खड़से पर निशाना साधा और कहा कि हार्दिक पटेल जो बात कह रहे हैं उससे आप असहमत हो सकते हैं लेकिन वह देशद्रोह नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि अभी हम देख रहे है कि महाराष्ट्र के मंत्री खड़से साहब दाऊद इब्राहिम से बातचीत करते हैं। देशद्रोही तो खड़से साहब हुए ना, उनके खिलाफ सरकार कोई एक्शन नहीं लेती और हार्दिक पटेल के खिलाफ एक्शन लेती है। हार्दिक पटेल देशद्रोही कैसे हुआ। हार्दिक पटेल की बात से आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन यह देशद्रोह नहीं है। देशद्रोही खड़से जैसे नेता हैं।केजरीवाल ने कहा कि मुझसे गुजरात के कई लोग मिलने आए थे। हार्दिक पटेल पिछले 8 महीने से जेल में है और उसके ऊपर देशद्रोह के मुक़दमे चल रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि लोग इस बात को लेकर यह दुखी हैं कि आखिर हार्दिक पटेल का दोष क्या है? हार्दिक ने गुजरातियों के लिए और अपने समाज के लिए आवाज़ उठाई। उन्होंने कभी अपने देश के खिलाफ आवाज़ नहीं उठाई। हार्दिक पटेल ने कभी देश को तोड़ने वाली ताकतों का साथ नहीं दिया।इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लिए असली परीक्षा तब होगी जब मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे भी इस्तीफा दे दें। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल ने पंजाब व गोवा के बाद गुजरात में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर निगाहें टिका दी हैं। पाटीदार समाज गुजरात में बड़ा वोट बैंक है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +