Sunday, 5 June 2016

मैदान के बाहर प्रख्यात क्रिकेटर खेलने के अलावा और क्या-क्या करते हैं

मैदान के बाहर प्रख्यात क्रिकेटर खेलने के अलावा और क्या-क्या करते हैं
वैसे तो हम क्रिकेटरों को सिर्फ खेल की वजह से जानते हैं और शानदार खेल के लिए उनकी तारीफ़ भी करते रहते हैं लेकिन सबको यह पता नहीं होगा कि क्रिकेट के अलावा यह खिलाड़ी कुछ और काम भी करते हैं जिसका सराहना होनी चाहिए। सिर्फ भारत के खिलाड़ी ही नहीं, दुनिया के कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो समाज सेवा का काम कर रहे हैं जिसमें शाहिद अफ़रीदी, रिकी पोंटिंग, इमरान खान, मुथैया मुरलीधरन जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के भी कई शानदार खिलाड़ी हैं जो खाली समय में अपना वक्त समाज सेवा में लगाते हैं।भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने आप को “अपनालय” नाम के एक एनजीओ के साथ जोड़े हुए हैं। हर साल सचिन कुछ बच्चों की ज़िम्मेदारी लेते होते हुए उनकी पढ़ाई का ख़र्चा उठाते हैं। सचिन और भी कई चैरिटी संस्थाओं की मदद करते रहते हैं। “हंगर फाउंडेशन” की नाम के एक संस्था के प्रोमोशन के लिए सचिन मदद करते रहते हैं। यह संस्था कुपोषण से पीड़ित बच्चों की मदद करती है। सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो अच्छा काम करते रहते हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने भी “अफ़रीदी फाउंडेशन” के नाम की संस्था बनाई है। यह संस्था पाकिस्तान के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए काम करता है और लोगों को शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद करता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात क्रिकेटर स्टीव वॉ ने भी “स्टीव वॉ फाउंडेशन” के नाम से एक संस्था खोली है जो गरीब बच्चों की मदद करती है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +