Saturday, 4 June 2016

EKNATH KHADSE के इस्तीफे से BJP को लगा पहला झटका, लगना चाहिए मकोका :CONGRESS


  EKNATH KHADSE के इस्तीफे से BJP  को लगा पहला झटका, लगना चाहिए मकोका :CONGRESS

भूमि सौदे में गड़बड़ियों सहित भ्रष्टाचार के कई आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में आए महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। यह नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी के भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने का प्रण लेकर भाजपा की कमान संभालने के बाद पार्टी को लगा पहला झटका है।खड़से के पास विकल्प नहीं बचे थे और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें एक साफ और कड़ा संदेश दिया था जिसके बाद उत्तरी महाराष्ट्र के 64 साल के कद्दावर नेता आज सुबह यहां मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आधिकारिक निवास पहुंचे और अपने इस्तीफे की पेशकश की। खड़से की किस्मत का फैसला दो दिन पहले ही हो गया था जब फडणवीस ने दिल्ली में मोदी और शाह को उनके खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी दी थी। भाजपा नेतृत्व वाली राज्य की पहली सरकार को शर्मसार करने वाले यह आरोप न केवल कांग्रेस, राकांपा और आप ने लगाए बल्कि इन्हें लेकर सहयोगी शिवसेना ने भी खडसे को बर्खास्त करने की मांग की थी।कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मकोका लगाने की मांग है। इस बीच विवादों में घिरे राजस्व मंत्री ने अपने मंत्रीपद से इस्‍तीफा दे दिया है। खड़से पर जमीन घोटाले और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद से बातचीत करने का भी आरोप है।कांग्रेस महासचिव संजय निरुपम ने शनिवार को एकनाथ खड़से के मंत्रीपद से इस्‍तीफे के बावजूद उनपर मकोका लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल इस्तीफे देने से न्याय नहीं होगा, बल्कि खड़से पर मकोका लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए।इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार को ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ के दावे को पूरा कीजिए, खडसे के खिलाफ कार्रवाई कीजिए, पद के दुरूपयोग के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कीजिए और निर्णयात्मक कार्रवाई कीजिए।’’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +