HEMA MALINI ने शहीद SP की FAMILY से मुलाकात की, कहा घटना की सीबीआई (CBI) जांच हो
BOLLYWOOD की DREAM GIRL और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को मथुरा हिंसा के मामले पर उत्तर-प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य सरकार को अतिक्रमण हटाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की भी मांग की। हेमा मालिनी ने मथुरा हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों से अस्पताल में मुलाकात भी की।हेमा मालिनी ने शनिवार को कहा कि हमले दौरान करीब तीन हजार हथियारबंद लोग वहां पर इकट्ठा थे। क्या प्रशासन को इस बारे में जानकारी नहीं थी ? उनको पता था लेकिन वे इसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई अखिलेश यादव को यहां होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे के अंदर मथुरा आ गई। अब कोई नहीं कह सकता कि मथुरा की सांसद कहां है ?मथुरा में हुए खूनी संघर्ष के बाद हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं और उन्होंने आज शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी के परिवार वालों से मुलाकात की। उनका कहना है कि वो एक कलाकार हैं, इसलिए मुंबई अपने काम के सिलसिले में गई थीं लेकिन जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वो मथुरा चली आईं। उन्होंने इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके अधिकार में नहीं।

No comments:
Write comments