दिग्विजय सिंह का ऐलान,मोदी से चाय खरीदने वाला या ,उनके साथ पढ़ाई करने वाले को दूंगा 2 लाख रुपए
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इस बार कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चाय खरीदी हो या उनके साथ पढ़ाई की हो, अगर सामने आए तो वह उसे दो लाख रुपये का इनाम देंगे।चाय की चर्चा’ नाम से पार्टी द्वारा आयोजित किसानों की विरोध रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कोई दावा करे कि वह स्नातक स्तर पर मोदी के साथ पढ़ा है तो वह उसे इनाम देंगे। कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि मोदी ने ‘एक बार खुद स्वीकार’ किया था कि वह मैट्रिक पास हैं, लेकिन अब वह स्नातक होने का दावा कर रहे हैं। रैली के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाया। मोदी पर प्रहार करते हुए दिग्विजय ने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह किसानों से किए गए वादों को भूल गए हैं।

No comments:
Write comments