स्वामी के अहंकार के आगे झुके पीएम मोदी: राकांपा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा दूसरा कार्यकाल लेने से इंकार करने के पीछे भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी का अहंकार बताया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली पर इस मामले में स्वामी का समर्थन करने का आरोप लगाया है। मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भाजपा सांसद के अंहकार को संतुष्ट करना ज्यादा जरूरी समझा।रघुराम राजन के कार्य की प्रशंसा करते हुए माजिद मेमन ने कहा कि एक कुशल अर्थशास्त्री को एक और मौका न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने सुब्रहमण्यम स्वामी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे साबित होता है कि भाजपा के लिए विकास और देश हित के मुद्दों का कोई महत्व नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि एक सक्षम, ईमानदार, वफादार कुशल और महान अर्थशास्त्री राजन को सरकार के सामने झुकना पड़ा और उन्होंने दूसरा कार्यकाल लेने से इंकार कर दिया।आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को सहयोगियों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस विषय पर सोचने और सरकार के साथ परामर्श के बाद यह फैसला किया है कि मैं गवर्नर पद का दूसरा कार्यकाल नहीं लूंगा और अध्ययन की दुनिया में लौट जाऊंगा। भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी पिछले कई दिनों से रघुराम राजन की नीतियों का विरोध कर रहे थे और उन्हे दूसरा कार्यकाल दिए जाने के खिलाफ थे। स्वामी ने रघुराम राजन को गैर-भारतीय बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें स्वामी ने रघुराम राजन को गवर्नर पद से हटाने के मांग की थी।

No comments:
Write comments