Monday, 20 June 2016

दिल्ली से 2 घंटे 40 मिनट में वाराणसी पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन

दिल्ली से 2 घंटे 40 मिनट में वाराणसी पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन

दिल्ली से वाराणसी के बीच का सफर अब मात्र 2 घंटे 40 मिनट में तय किया जा सकेगा। रेल मंत्रालय मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर काम कर रही है।फिलहार राजधानी दिल्ली से वाराणसी तक का सफर तय करने में 12-14 घंटे का समय लगता है लेकिन इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलने के बाद 782 किमी की दूरी सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट में तय की जा सकेगी। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर से गुजरेगी और वाराणसी पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से लखनऊ के बीच की 506 किलोमीटर की दूरी तय करने में महज एक घंटा 45 मिनट का ही समय लगेगा। दिल्ली-वाराणसी रूट दिल्ली-कोलकाता कॉरीडोर का हिस्सा होगा। देश में बुलेट ट्रेन चलाने की केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना के तकत इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी के बीच इस कॉरिडोर को बिछाने में तकरीबन 43 हजार करोड़ का खर्चा आएगा। वहीं दिल्ली से कोलकाता तक इसे बनाने में 84 हजार करोड़ का अनुमानित बजट रखा गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि स्पेन का एक फर्म जो हाई स्पीड कॉरिडोर के बारे में अध्ययन कर रहा है ने भारतीय रेलवे बोर्ड के साथ इस बारे में चर्चा की है। फर्म की तरफ से इस बारे में अंतिम रिपोर्ट नवंबर तक सौंप दी जाएगी।रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने कुछ दिन पहले घोषणा कि थी की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 2023 तक ही शुरू हो जाएगी। सरकार अब तक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट में 200 करोड़ रुपए आवंटित भी कर चुकी है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन चलने से 508 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में तय की जा सकेगी।उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट 97 हजार करोड़ का है। इसके लिए जापान भारत को 50 साल के लिए 0.1 फीसदी के ब्याज पर 90 हजार करोड़ रुपए का ऋण दे रहा है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन की 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेगी। जापानी इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट भारत को सौंप दी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +