प्रधानमंत्री ने की स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट सिटी परियोजना का औपचारिक
उद्घाटन कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुणे स्मार्ट सिटी के 14 प्रोजेक्टों
का शुभारंभ किया।पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना आमजन की
परियोजना है जिसमें वह बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 लाख
लोगों ने इस परियोजना के संबंध में अपने सुझाव दिए। लोगों की इसी भागीदारी
से देश के विकास की गति बढ़ेगी।अपने 35
मिनट के भाषण ने प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े लाभ बताए ।
उन्होंने कहा कि यह शहरों की फैंसी अवधारणा न होकर स्मार्ट सिटी ऐसी होगी
जिसमें लोगों की बुनियादी ज़रुरतों को पूरा किया जाए और गरीबों को रहने के
लिए बेहतर घर और सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरीकरण से
गरीबी कम होती है और गरीब मजबूत होता है हमें इसे एक अवसर के तौर पर देखना
चाहिए।उन्होंने कहा कि वह दिन गए जब सरकारों का काम केवल धन मुहैया कराना
होता था अब समय आ गया है कि सरकार बेहतर सुझाव और आइडिया दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार की सबसे लोकप्रिय परियोजना साबित
हुई है।इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘अपने शहर को स्मार्ट बनाए’ प्रतियोगिता
का शुभारंभ किया जिसमें प्रतिभागी शहरों को बेहतर बनाने से जुड़े सुझाव दे
सकते हैं। लोग स्मार्ट नेट पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव और समाधान दे सकते
हैं।

No comments:
Write comments