Saturday, 25 June 2016

स्मार्ट सिटी परियोजना देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा : शर्मा

स्मार्ट सिटी परियोजना देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा : शर्मा


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना का आज उद्घाटन के साथ ही स्मार्ट सिटी के पहले चरण में चुने गए 20 शहरों में स्मार्ट सिटी योजनाओं का कार्यान्वयन भी आरंभ हो गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि शहरों को स्मार्ट बनाया जाए। यह शुरूआत है। इस योजना से देश के कई शहरों को जोड़ा जाना है। जब तक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास नहीं होगा देश का विकास नहीं हो सकता। गरीबों को आवास, रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित देश के 20 शहरों को दुनिया और देश का स्मार्ट और सुन्दर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।श्री शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान के निर्देशानुसार भोपाल को दुनिया और देश का स्मार्ट और सुंदर शहर बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी बनने के बाद भोपाल स्मार्ट सिटी के बाद स्मार्ट हिल स्टेशन भी होगा। स्मार्ट सिटी में स्मार्ट सोच, स्मार्ट आचरण और स्मार्ट व्यवहार को भी जगह मिलेगी। स्मार्ट सिटी में पर्यावरण, सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए लगातार प्रदेश सरकार के पास सुझाव पहुँच रहे है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +