Friday, 3 June 2016

महाराष्ट्र से छह और बिहार से पांच सांसद निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा

महाराष्ट्र से छह और बिहार से पांच सांसद निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा
राज्यसभा की बिहार से पांच सीटों के लिए पांच लोगों का चयन हो गया है। इनमें आरजेडी से राम जेठमलानी और मीसा भारती, जेडीयू से शरद यादव और रामचंद्र प्रसाद सिंह और बीजेपी से गोपाल नारायण सिंह शामिल हैं।बिहार में आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। लेकिन जरूरी उम्मीदवारों के ही मैदान में बचे रहने के कारण सभी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
महाराष्ट्र से भी सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव निर्विरोध हो गया है। बीजेपी से पीयूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे, डॉ विकास महात्मे, शिवसेना से संजय राउत, कांग्रेस से पी चिदंबरम, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल निर्वाचित घोषित किए गए हैं।झारखंड में 11 जून को चुनाव होंगे वहां 2 सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +