हाउसफुल-3', की ओपनिंग शानदार रेटिंग- 3 स्टार्स
इस हफ्ते सिनेमा घर 'हाउसफुल' होंगे या नहीं यह बताएगी इस हफ़्ते रिलीज़ हुई फ़िल्म 'हाउसफुल-3' जिसके दो कामयाब सीक्वल पहले ही आ चुके हैं, पिछली दो 'हाउसफुल' का निर्देशन किया था साजिद ख़ान ने, लेकिन 'हाउसफुल-3' का निर्देशन किया है साजिद-फ़रहाद ने और इसे लिखा भी इसी जोड़ी ने है।यह फ़िल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जहां आपको मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ़, बमन ईरानी, जैकलीन फ़र्नांडिस, लीज़ा हेडन, नर्गिस फ़करी और चंकी पाण्डे। फ़िल्म की कहानी कुछ कुछ वैसी ही है जैसी की 'हाउसफ़ुल-2' में थी, यानी 3 लड़के जो अमीर लड़कियों से शादी करना चाहते हैं, वहीं 'हाउसफ़ुल-2' में लड़कियों के पिता अमीर लड़के ढ़ूंढ रहे होते हैं और फिर जो जो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं फ़िल्म में वही होता है।मतलब अपनी पहचान छुपा कर कुछ और दिखाना, फिर विलेन का आना, मार खाना और चित हो जाना... तो कहानी में बताने को ज्यादा कुछ नहीं है। 'हाउसफुल 3' एक स्लैपस्टिक कॉमेडी है यानी भाग दौड़, गिरना पड़ना, आड़े तिरछे चेहरे बनाना वगैहरा-वगैहरा जहां वन लाइनर्स हैं, चुटकले हैं और ऐसे किरदार हैं, जो शायद आपको हंसा पाएं।हाउसफुल 3' कैसी है, यह बताने से पहले कॉमेडी के बारे में मैं अपने कुछ विचार रखना चाहूंगा, पहली बात कॉमेडी एक रेलेटिव चीज़ है यानी परस्पर संबधित है जहां किसी को किसी बात पर हंसी आ सकती है और किसी को नहीं, कई बार हमें किसी के बोलने के अंदाज़ पर ही हंसी आ जाती है, पर कोई उस पर मुस्कुराता भी नहीं है। तो किसा भी कॉमेडी के लिए आप खुद बेहतर निर्णय ले सकते हैं कि कॉमेडी अच्छी है या बुरी, यह देखकर की आपको हंसी आई या नहीं।अब बारी रिव्यू की है, जहां मैं आपको बताउंगा की यह फ़िल्म देखकर मुझे हंसी आई या नहीं और मुझे कैसी लगी 'हाउसफुल 3' और वो भी ख़ूबियों और ख़ामियों के साथ, जिसमें सबसे पहले बात ख़ामियों की। पहली बात कहानी में कोई नयापन नज़र नहीं आता। इस फ़िल्म के शुरुआत में तीनों नायकों के किरदारों का परिचय नैरेशन के साथ दिया जाता है, जो की लंबा और उबाऊ लगता है। साथ ही मुझे लगा की इसका और बेहतर तरीका हो सकता था, मध्यांतर से पहले मुझे फ़िल्म के कुछ हिस्सों में हंसी कम मुस्कुराहट ज़्यादा महसूस हुई, साथ ही मुझे लगा की तरह-तरह के साउंड इफेक्टस का इस्तेमाल करके मुझे बताया जा रहा है कि मुझे यहां हंसना है।

No comments:
Write comments