मोदी सरकार ने किसानो को दिया फसल बीमा का आर्थिक कवच केंद्रीय कृषि मंत्री
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को रीवा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की राजग सरकार की पहली प्राथमिकता कृषि क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियां थीं, सरकार ने इससे निपटने के लिए कारगर पहल की है। श्री मोदी सरकार कृषि की लागत मूल्य में निरंतर वृद्धि में कटौती करने के लिए और किसानों को हमेशा उसकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रयासरत है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने की घोषणा की है। सरकार इस लक्ष्य को पाने के लिए कृषि के साथ उससे जुड़े उद्यमों को उच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषि लागत को घटाने की दिशा में सरकार ने कई उपाय किये हैं। इसके तहत मिट्टी की जांच कर देश के 14 करोड़ किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए परम्परागत कृषि विकास योजना, नीम-कोटेड यूरिया, उन्नत प्रजाति के बीज एवं रोपण सामग्री और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी आकर्षक योजनाओं के साथ किसानों को खेती के लिए रियायती दरों पर पर्याप्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान में राहत देने के लिए मानकों में परिवर्तन किया गया है ताकि उन्हें नुकसान की घड़ी में अच्छी राहत मिल सके। उनके नुकसान की उचित भरपाई हो सके इस हेतु फसल बीमा की विसंगतियां दूर कर एक नयी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ की गयी है। श्री मोदी सरकार ने किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा का आर्थिक कवच दिया है। "एक राष्ट्र- एक मंडी’ की सोच को आगे बढ़ाया गया है।

No comments:
Write comments