कर्मचारियों को 6 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते का आदेश जारी
राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों को 6 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते का आदेश जारी कर दिया गया है। अब कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन और ग्रेड-पे के योग पर 125 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा।ऐसे शासकीय सेवक जो सामान्य भविष्य निधि अथवा विभागीय भविष्य निधि के अभिदाता हैं, को जनवरी 2016 से मार्च, 2016 तक की देय राशि संबंधित शासकीय सेवक के सामान्य भविष्य निधि अथवा विभागीय भविष्य निधि खाते में जमा की जायेगी। अप्रैल और मई, 2016 की महंगाई भत्ते की बकाया राशि का नकद भुगतान किया जायेगा। ऐसे शासकीय सेवक जो सामान्य भविष्य निधि अथवा विभागीय भविष्य निधि के अभिदाता नहीं हैं,, को देय राशि का नकद भुगतान किया जायेगा।राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार यूजीसी और एआईसीटीसीई के वेतनमानों में वेतन आहरित करने वाले एवं कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी इस महंगाई भत्ते की वृद्धि का लाभ मिलेगा।

No comments:
Write comments