Thursday, 2 June 2016

घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे की जीते

घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे की जीते

 
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मंगल सिंह धुर्वे ने कांग्रेस की उम्मीदवार प्रताप सिंह उइके को 13 हजार 334 मतों से हरा दिया है। गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई तभी भाजपा ने उम्मीदवार से बढ़त बना ली भी जो आखिरी राउंड तक बनी रही।  सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में गणना हुई। मतों की गिनती के लिए 21 टेबल लगाई  थी। मतगणना के पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया । इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कर की गई ।उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान थे। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस की उम्मीदवार प्रताप सिंह उइके के बीच था। भाजपा विधायक सज्जन सिंह उइके के निधन के चलते यहां उपचुनाव हो हुआ है।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × +