Thursday, 2 June 2016

मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएगा ट्रास्फॉरमिंग इंडिया मोदी रथ

मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएगा ट्रास्फॉरमिंग इंडिया मोदी रथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गुरूवार को ट्रास्फॉरमिंग इंडिया मोदी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी सरकार के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए इस रथ को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस रथ में एक 10 गुणा 8 फीट की बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन और उच्च गुणवत्ता की संगीत तथा जनसम्बोधन प्रणाली लगी हुई है जिसकी सहायता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के जनकल्याण कार्यक्रमों और उपलब्धियों, साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संदेश को दिल्ली की जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। इस एल.ई.डी. रथ का प्लेट फार्म जनसभा सम्बोधन के लिए भी हो सकेगा।उपाध्याय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “मेरा देश बदल रहा है, देश का परचम ऊंचा उड़ रहा है“ का संदेश जनता के बीच पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पहले रथ का उपयोग जनकपुरी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य भागों में पहले पखवाड़े में अभियान के लिए किया जाएगा और शीघ्र ही एक और रथ पूर्वी दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +