Thursday, 2 June 2016

अरबाज खान के साथ काम करने को लेकर सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी!


अरबाज खान के साथ काम करने को लेकर सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी!
अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि वह अरबाज खान के साथ काम करने का मौका मिलने पर खुद को भाग्यशाली समझती हैं. फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में सनी और अरबाज एक साथ नजर आएंगे.फिल्म पर सवाल पूछने पर ‘मस्तीजादे’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ जी हां..अफवाहें सच हैं. मैं अरबाज के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं. मुझे नहीं पता जिंदगी मुझे कहा ले जा रही है और आगे क्या होगा. मुझे लगता है कि सभी घटनाओं के पीछे कोई न काई कारण जरूर होता है. ’’‘तेरा इंतजार’ राजीव वालिया की बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी. इस साल 35 साल की अभिनेत्री अपनी फिल्म ‘मस्तीजादे’ और ‘वन नाइट स्टैंड’ की वजह से काफी मसरूफ रहीं हैं.सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ में भी सनी एक विशेष गाने पर थिरकती नजर आएंगी. सनी ने कहा,‘‘ मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं. बालीवुड में मेरा अभी तक का जो भी सफर रहा है, उसके लिए मैं काफी आभारी हूं . यह कोई अपवाद नहीं है. मैं काफी उत्साहित हूं. ’’ सनी एमटीवी‘स्प्लिट्सविला’ के नौंवे सीज़न की मेजबानी करती भी नजर आएंगी.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +