Wednesday, 29 June 2016

विवादित बयान पर सलमान ने दिया महिला आयोग को जवाब, नहीं मांगी माफी

विवादित बयान पर सलमान ने दिया महिला आयोग को जवाब, नहीं मांगी माफी

बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान ने महिलाओं पर दिए गए अपने विवादित बयान पर सफाई राष्ट्रीय महिला आयोग को भेज दी है। हालांकि सलमान ने अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी है और न ही वह खुद आयोग के सामने पेश हुए।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि सलमान के जवाब से नहीं लगता कि उन्होंने माफी मांगी है। सलमान खान के वकील ने हमारे नोटिस का जवाब भेज दिया है। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि आयोग उनका जवाब पढ़ रहा है और इस पर विचार कर रहा है। इसके बाद हम फैसला करेंगे कि इस पर क्या करना चाहिएअपनी आने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन में जुटे सलमान खान ने एक इंटरव्यू में अपनी तुलना एक बलात्कार की शिकार महिला से की थी। उन्होंने कहा कि सुल्तान के लिए की जाने वाली ट्रेनिंग के बाद वह इतनी थकान महसूस करते थे कि एक रेप की शिकार महिला जैसा महसूस करते थे और ठीक से चल भी नहीं पाते थे।सलमान का बयान आते ही सोशल मीडिया में हंगामा मच गया और हर जगह उनके बयान की आलोचनाएं होने लगी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हे नोटिस भेजकर जवाब तलब किया था और एक हफ्ते के भीतर माफी मांगने को कहा था। सलमान खुद कमीशन के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील के जरिए आयोग को जवाब भेजा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +