Wednesday, 29 June 2016

आत्मघाती हमलों से दहला इस्तांबुल, एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले में 36 लोगों की मौत

आत्मघाती हमलों से दहला इस्तांबुल, एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले में 36 लोगों की मौत

तुर्की के शहर इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम धमाके में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए। तुर्की के पीएम के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में शामिल रहे तीनों आतंकियों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया।अभी तक किसी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसके पीछे आइएस के आतंकियों पर शक़ जताया जा रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति ने इस हमले के बाद आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक अंतरराष्ट्रीय मुहिम शुरू करने की अपील की है।तुर्की में जनवरी से अब तक 6 बड़े आतंकी हमले हुए हैं जिसमें आम लोगों के साथ साथ सैनिकों को भी निशाना बनाया गया है। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विस्‍फोटों के बाद जो शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ है। उन्‍होंने कहा कि ताजा सूचना के मुताबिक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 36 हो गई है। इसके साथ ही उन्‍होंने जोड़ा कि जो सबूत मिल रहे हैं, वे इसके पीछे आईएसआईएस का हाथ होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्‍होंने घायलों की संख्‍या का कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं दिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +