अनिल कुंबले बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। धर्मशाला में आयोजित एक प्रेसवार्ता में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच की घोषणा की।बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कुंबले के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘बीसीसीआई ने पारदर्शिता रखते हुए प्रमुख कोच का चयन किया। क्रिकेट सलाहकार समिति से विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि अगले एक साल के लिए अनिल कुंबले को प्रमुख कोच बनाया जाए।’बीसीसीआई ने कोच पद के चयन के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) बनाई थी। इस समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया था।बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से भी कोच के नाम की सिफारिश करने को कहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने बुधवार तक अपने नाम की सिफारिश भेज दी थी।कोच पद के लिये बीसीसीआई को कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से सलाहकार समिति ने 21 नामों को साक्षात्कार के लिए चयन किया था। भारतीय टीम के प्रमुख कोच का पद 2015 वर्ल्ड कप के बाद डंकन फ्लेचर के जाने के बाद से खाली था। समिति ने मंगलवार को कोलकाता में शॉर्ट लिस्ट किए उम्मीदवारों के इंटरव्यू किए थे।भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार रहे दिग्गज लेग स्पिनर 45 वर्षीय अनिल कुंबले ने अपने करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल कुंबले आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं।

No comments:
Write comments