Thursday, 23 June 2016

सुब्रमण्यन पर स्वामी का हमला तेज, कहा पेश करेंगे सबूत

सुब्रमण्यन पर स्वामी का हमला तेज, कहा पेश करेंगे सबूत

भाजपा सांसद डॉ सुब्रहमण्यम स्वामी ने गुरूवार को भी प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पर हमला और तेज कर दिया। बुधवार को अरविंद सुब्रमण्यन पर कई गंभीर आरोप लगाने वाले स्वामी ने उनकी बर्खास्तगी की मांग की थी जिसे केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने स्वामी की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार को अरविंद सुब्रमण्यन पूरा विश्वास है। इसके बावजूद स्वामी ने गुरूवार को भी कई ट्वीट कर अरविंद सुब्रमण्यन पर निशाना साधा और आरोपों को सही साबित करने का दावा किया।स्वामी ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार अगर ये कहती है कि वह अरविंद सुब्रमण्यम के बारे में सब जानते हैं लेकिन फिर भी वह उनके लिए काफी महत्व रखते हैं तो फिर वह उनके निलंबन की मांग छोड़ दूंगा। अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रवादी होने के नाते वह इस बात से आहत हैं कि भारत सरकार का कोई व्यक्ति अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध करेगा कि वह भारत को ठीक करे। अगर इसको माफ किया जाना चाहिए तो वह अपनी मांग छोड़ते हैं।भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा है कि उन्हे बहुत हैरानी है कि कैसे एक देशभक्त विदेश में जाकर अपने ही देश के कान मरोड़ने की सलाह दे सकता है। अगर ऐसे शख्स को माफ किया जा सकता है तो मैं अपनी मांग वापस लेता हूं। इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वामी की मांग को खारिज हुए कहा था कि केंद्र सरकार डॉ स्वामी के विचारों से सहमत नहीं हैI सरकार को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार पर पूरा भरोसा है। अरविंद सुब्रमण्यन की सलाह सरकार के लिए अहमियत रखती है।वहीं भाजपा ने भी स्वामी के बयान से किनारा करते हुए कहा कि पार्टी स्वामी के बयान से सहमति नहीं रखती. यह पूरी तरह से उनके निजी विचार हैं। इस विवाद पर बोलते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि स्वामी ने जो कहा वह उनके निजी विचार हैं और पार्टी का उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ नहीं कहा। सरकार ने कुछ नहीं कहा। सवाल यह है कि लोकतंत्र में आप सभी का मुंह नहीं बंद करा सकते हैं। अगर पार्टी कुछ कहती है, तो मैं उसपर प्रतिक्रिया दे सकता हूं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +