अभिनेत्री और रंगकर्मी SULBHA DESPANDEY PASSES AWAY
रंगकर्मी और अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर शनिवार को निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। वह 79 वर्ष की थीं।विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभियन करने वाली सुलभा ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था। हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 'भूमिका' (1977), अरविंद देसाई की अजीब दास्तां (1978), 'गमन' (1978) में यादगार भूमिकाएं निभाईं। हाल के दिनों में वह गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।वह तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थियेटर ग्रुप 'रंगायन' से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविंद देशपांडे के साथ 1971 में थियेटर ग्रुप 'अविष्कार' का गठन किया था। उनके पति का 1987 में देहांत हो चुका था।

No comments:
Write comments