Friday, 3 June 2016

मथुरा की घटना के लिए उप्र सरकार और पुलिस जिम्मेदार : कांग्रेस

मथुरा की घटना के लिए उप्र सरकार और पुलिस जिम्मेदार : कांग्रेस


मथुरा में हुई हिंसा की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार और स्थानीय पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार बताया हैकांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने शुक्रवार को पुलिस और भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के बीच हुई हिंसक भिडंत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और भी खराब हो गई है।घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मथुरा में स्थानीय पुलिस जमीनी हकीकत से अनजान है। पिछले दो सालों से तीन हजार से ज्यादा लोगों ने जवाहरबाग पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। लेकिन जब पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि वहा के स्थानीय लोगों के पास हथियार और गोलाबारूद कहाँ से आए और पुलिस के खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया। शोभा के अनुसार जिस स्तर पर यह हिंसा भड़की है उससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है और पुलिस को इन लोगों के बारे में जानकारी तक नहीं थीगुरुवार को ऑपरेशन जवाहरबाग की रिहर्सल करने पहुंचे पुलिस बल पर अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। उनकी फायरिंग और बमबारी में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार यादव सहित 24 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 40-50 पुलिस और पीएसी के जवान भी घायल हुए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +