Thursday, 2 June 2016

मुख्यमंत्री ने सौगातें भेंट की उज्जैनवासियों को

मुख्यमंत्री ने सौगातें भेंट की उज्जैनवासियों को


सिंहस्थ समाप्त हो गया। शहर को करोड़ों रूपयों के स्थायी निर्माण कार्य, अधोसंरचना एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य राज्य शासन ने करवाकर सौंपे। सिंहस्थ समापन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शहर में एक आभार रैली निकाली। शहरवासियों को सिंहस्थ में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि सारे कार्यो को वे शहर को सौंप रहे हैं। अब इनका संधारण करना शहरवासियों का काम है।यहां पर शहरवासियों का कहना है कि जो कार्य सौपे गए हैं उनके संधारण एवं रखरखाव का काम शासकीय निकायों एवं पार्षदों का है। रही बात सौगातों को सुरक्षित रखने की तो इसके लिए शहरवासी अपनी जिम्मेदारी समझकर उन्हे नष्ट न करें। इधर सिंहस्थ पूर्व शासन द्वारा शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर उद्यानों,कलाकृतियों का निर्माण करवाया था। ठेके पर उद्यानों का विकास सौपा गया था। ठेकेदारों द्वारा उगी उगाई घास को लगाकर चारों ओर हरियाली बिछा दी गई। अब इन उद्यानों में हरियाली को पानी पिलानेवाला कोई नहीं है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो शीघ्र ही ये हरियाली गायब हो जाएगी ओर यहां नजर आएगा रेगिस्तान जैसा मंजर। शहरवासियों की मांग है कि इन निर्माण कार्यो को वार्डवार पार्षदों तथा निगम अधिकारियों को सौपा जाए। मानीटरिंग का काम विधायक करें। ताकि आम आदमी इनके संधारण से स्वयं को जोड़ सके। जनप्रतिनिधियों में माद्दा होता है लोगों को एकजुट करके सेवा कार्य कराने का। अधिकारी व्यवस्थाएं जुटाने में सहयोग करे। ऐसा होने पर ये सभी सौगातें 12 वर्ष तक रह सकती है ज्यों की त्यों।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × +