प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से पांच देशों के तूफानी दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जून से एक बार फिर से पांच देशों के तूफानी दौरे पर जा रहे हैं। अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान वह अफगानिस्तान, कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मैक्सिको जाएंगे, जहां वह सभी पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ औपचारिक मुलाकात करेंगे और लगभग चालीस आधिकारिक कार्यकमों में हिस्सा लेंगे।अपनी यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के हेरात शहर में जाएंगे, जहां वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अब्दुल गनी से मुलाकत करेंगे। इसके बाद वह सलमा डैम उद्घाटन समारोह में शरीक होंगे, जिसका निर्माण भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से हुआ है। हेरात के बाद प्रधानमंत्री मोदी कतर की राजधानी दोहा जाएंगे, जहां वह भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। कतर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी चार और पांच जून को वहां के शासक और वहां के व्यवसायी वर्ग से भी मुलाकात करेंगे।कतर के बाद प्रधानमंत्री स्विटजरलैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह बर्न के शासनाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे, जिसे कालाधन पर रोकथाम के सिलसिले में उनकी मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। सात जून को प्रधानमंत्री अमेरिका जाएंगे, जहां वह राजकीय मेहमान के तौर पर वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनके ओवल ऑफिस में लंच करेंगे और साथ ही द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे। वहीं, आठ जून को वह अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने वाले मोदी पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले मोदी बतौर प्रधानमंत्री पिछले दो वर्षों में अमेरिका का तीन बार दौरा कर चुके हैं। उनकी पहली यात्रा सितंबर 2014 में, तो दूसरी यात्रा सितंबर 2015 में और तीसरी इसी साल 31 मार्च से एक अप्रैल के बीच हुई थी, जब वो न्यूक्लियर सिक्यूरिटी सम्मिट में भाग लेने के लिए अमेरिका गए थे। पहले की तीनों यात्राएं अंतरराष्ट्रीय बैठकों के सिलसिले में हुई थीं। यह चौथा दौरा पूरी तरह द्विपक्षीय बातचीत और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के लिए होने वाला है।

No comments:
Write comments