Saturday, 11 June 2016

ड्रग्स की समस्या को लेकर पंजाब में धरने पर बैठेंगे राहुल गांधी

ड्रग्स की समस्या को लेकर पंजाब में धरने पर बैठेंगे RAHUL GANDHI


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उड़ता पंजाब फिल्म से सियासी चर्चा में आई ड्रग्स की समस्या को लेकर पंजाब में एक धरने का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस 13 जून को जालंधर में नशों तथा इलाके में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर इस धरने का आयोजन करेगी।पंजाब में नशे तथा बिगड़े हालातों पर सियासी रोटियां सेंकने और 2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी स्वयं इस धरने की अगुआई करेंगे। उनेके साथ पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पार्टी के अन्य नेता भी धरने को संबोधित करेंगे।पार्टी के अनुसार राहुल गांधी लगातार पंजाब में बढ़ते नशों का मामला उठाते रहे हैं। इस धरने में राहुल द्वारा पंजाब में बढ़े नशों के मुद्दे को फिर से उभारा जाएगा जिसने पंजाब के नौजवानों का जीवन बर्बाद करके रख दिया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +