मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शनिवार को हुए मतदान का देर
शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। भाजपा के दो प्रत्याशी अनिल दवे और एमजे
अकबर 58-58 मतों के साथ निर्विरोध चुनाव जीते ।
श्री अकबर और श्री दवे को मध्यप्रदेश
से राज्यसभा के सदस्य चुने जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई
दी है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक क्षमता के धनी श्री अकबर का राज्यसभा में
जाना राज्य और राष्ट्रहित के लिए हितकारी होगा।
No comments:
Write comments