मथुरा में अशांति तो सांसद हेमा मालिनी शूटिंग में व्यस्त
इधर
मथुरा में अशांति है तो दूसरी तरफ यहाँ से सांसद व मशहूर अभिनेत्री हेमा
मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र में फैली अंशाति से बेखबर एक फिल्म की शूटिंग
में व्यस्त हैं। हेमा मालिनी ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग
के स्थान की कई तस्वीरें सिलसिलेवार ट्वीट से शेयर की। इसमें वह नाव की
सवारी कर रही हैं।सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा कि मड आइलैंड पर विजया
राजे सिंधिया के जीवन पर आधारित ‘एक थी रानी’ फिल्म की शूटिंग कर रही
हूं। इसमें में मुख्य भूमिका में हूं। मैं आशा करती हूं कि फिल्म जल्द ही
रिलीज हो। उन्होंने कहा कि इस विशाल परिवर्तन को देखकर मैं हैरान हूं। श्री
गोपाल शेट्टी को धन्यवाद। वर्सोवा में नाव की सवारी सुखद है। पहले के
दिनों में मड आइलैंड की यात्रा काफी कठिन होती थी। पहले सड़क के रास्ते से
मड आइलैंड पहुंचने में दो घटे लगते थे। इसके अलावा रास्ता भी काफी कठिन
था।मथुरा के हालातों से अंजान सांसद हेमा मालिनी ने ये सभी ट्वीट उस वक्त
किए जब मथुरा में पुलिस और भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के बीच हुई हिंसक
भिडंत के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हेमा मालिनी को जब इस बात की
जानकारी मिली तो उन्होंने अपने सभी ट्वीट हटाते हुए हिंसा में मारे गए
लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे मथुरा में
हिंसा भड़कने की खबर मिली जिसमें पुलिस के कई जवान मारे गए। यह खबर सुनकर
मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। मथुरा मेरे दिल के बेहद करीब है। मारे गए लोगों
के प्रति मेरी संवेदना हैं।

No comments:
Write comments