Thursday, 2 June 2016

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज शिमला में

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज शिमला में

 राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी गुरूवार को शिमला आ रहे हैं। अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान प्रणव मुखर्जी शिमला के समीप रिट्रीट में ठहरेंगे। रिट्रीट शिमला में राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है जो कि शानदार प्राकृतिक सौंदर्य भरे इलाके छराबड़ा में स्थित है।राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का दोपहर डेढ़ बजे के करीब कल्याणी हैलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र  हैलीपैड पर उनका स्वागत करेंगे।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शिमला व आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों व मार्गों पर अतिरिक्त संख्या में अति आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति 3 जून को आईजीएमसी शिमला के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगे। जबकि 5 जून को राष्ट्रपति का रिट्रीट में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 6 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



No comments:
Write comments

Recommended Posts × +