Thursday, 2 June 2016

बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 21 रुपए महंगा

बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 21 रुपए महंगा 

एक तरफ देश में जहां मोदी सरकार दो साल के जश्न में डूबी है तो दूसरी ओर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है. एक जून से सर्विस टैक्स में बढ़ोत्तरी की खबर के बीच अब आपकी रसोई का खर्च भी बढ़ने वाला है.बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके साथ ही एयर ट्रैफिक फ्यूल की कीमतों में भी 9.2 फीसदी का इजाफा किया गया है.दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर अब 527.50 रुपए की जगह 548.50 रुपए का मिलेगा. एक महीने में रसोई गैस के दाम में लगातार दो बार में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले एक मई को इसकी कीमत 18 रुपए बढ़ाई गई थी.देश के चार प्रमुख महानगरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (रुपए में) इस प्रकार रहेगी : दिल्ली में 548.50, कोलकाता में 576.50, मुंबई में 547.00 और चेन्नई में 560.00.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +