भाजपा( BJP) ने UP ELECTION-2017 जीतने का संकल्प लिया
BHARTIYA JUNTA PARTY की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन यहाँ रविवार को नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के दो सालों के दौरान किये गए विकास कार्यों की सराहना की गई। बैठक में यह बात भी उभर कर सामने आई कि इन दो सालों में पार्टी का अन्य राज्यों में भी विस्तार हुआ है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की पीठ थपथपाई गई। इसके साथ ही यह भी महसूस किया गया कि साल 2017 पार्टी के लिए चुनौतियों का साल है क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों में विधान सभा चुनाव होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डटकर मेहनत करें ताकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शाम को मीडिया ब्रीफिंग में बैठक का ब्यौरा देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने दो साल पूरे किये। भाजपा ने असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बनाई। केरल और पश्चिम बंगाल में उपस्थिति दर्ज़ कराई जहाँ पार्टी का वोट प्रतिशत भी पहले के मुकाबले बढ़ा। अब पार्टी के लिए यह फख्र की बात है कि भाजपा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर गुवाहाटी तक अपनी मौजूदगी दर्ज़ किये हुए है। सरकार की दो साल की उपलब्धियों को केंद्रीय मंत्री और सांसद विभिन्न क्षेत्रो में जाकर विकास पर्व के आयोजनों में जनता से सीधा संवाद कर के उन्हें बता रहे हैं। अमित शाह ने बैठक में कहा कि मोदी के नेतृत्व में दो साल के दौरान कोई घोटाला या भ्रष्ट्राचार नहीं हुआ जबकि यूपीए के 10 साल के शासन में घोटालों की भरमार थी। पूर्ववर्ती सरकार में शहर और देहात का द्वंद्व था जबकि मोदी सरकार का जोर सुधार और जन कल्याण पर रहता है। प्रधानमंत्री और कैबिनेट (नेता) नीतिगत निर्णय करते हैं और नौकरशाह उनका क्रियान्वयन करते हैं। किसी को कोई गलतफहमी नहीं है। पिछली सरकार के दौर में रक्षा और विदेश नीति के द्वंद्व को हमारी सरकार ने ख़त्म कर दिया। हम जन भागीदारी को तवज्जो देते हैं। स्वच्छ्ता अभियान, योग, नमामि गंगे और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रमों की सफलता सरकार और जन भागीदारी का ही परिणाम है। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है। इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्वकाल में हुई थी। फिर एक दशक तक यूपीए (कांग्रेस गठबंधन) सरकार रही जो भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रही। अब पिछले दो साल से मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की छवि पूरी दुनिया में निखरी है। आर्थिक विकास दर 5.6 फीसद से बढ़कर 7.6 फीसद हो गई है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया आदि प्रोग्राम सफलता के साथ चल रहे हैं। विदेश नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईरान,अफगानिस्तान, सऊदी अरब और तुर्कमेनिस्तान समेत दक्षिण एशिया में नए रिश्ते बन रहे हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर सऊदी अरब, अफगानिस्तान, ईरान, क़तर और आबू धाबी ने भारत का समर्थन किया है। दो इस्लामिक देशों अफगानिस्तान और सऊदी अरब ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है। एनएसजी के मुद्दे पर स्विट्ज़रलैंड, मेक्सिको और अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है। अमेरिकन कांग्रेस ने डॉ अम्बेडकर

No comments:
Write comments