आदर्श मार्ग का भूमि पूजन संपन्न ।

विधानसभा में विधायक रामेश्वर शर्मा अपने अनुकरणीय सुझाव एवं बेबाकी के लिए पहचाने जाते है - मंत्री श्री लाल सिंह आर्य
विकास के पर्याय है हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - श्री आलोक संजर
मंत्री लाल सिंह आर्य ने किया संत नगर आदर्श मार्ग का शिलान्यास ।
संत हिरदाराम नगर चंचल चौराहे से पुराने बस स्टेण्ड तक बनेगा आदर्श मार्ग , आज इसका विधिवत शिलान्यास मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में किया गया । प्रथम चरण में 326 लाख रुपए से सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज , डक्ट का निर्माण एवं सेंट्रल वर्ज का निर्माण किया जायेगा । इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक संजर , महापौर आलोक शर्मा , स्थानीय हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । संत हिरदाराम नगर में लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी । राजधानी भोपाल के व्यावसायिक नगर संत हिरदाराम नगर में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से व्यापारी एवं आम नागरिक यहाँ व्यापार व खरीदारी करने पहुँचते है । जिससे आये दिन यहाँ जाम की स्थित बनी रहती है । इस आदर्श मार्ग के निर्माण से बहुत हद तक इस जाम से छुटकारा मिल सकेगा, चूँकि यह दोनों ही मार्ग इंदौर - भोपाल मुख्य सड़क से संत नगर के रहवासी क्षेत्र को भी जोड़ती है जिससे संत नगर के स्थानीय नागरिको को भी आवागमन में परेशानियो का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा की नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है , शहरी क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनेक योजनाओ का सृजन किया गया है जिससे आज मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगर उन्नति की ओर अग्रसर है ।श्री आर्य ने कहा की आपके विधायक रामेश्वर शर्मा प्रगतिवादी सोच रखते है जनता से जुड़े मुद्दों को वे विधानसभा से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुँचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते । उन्होंने कहा की श्री शर्मा नेक सुझाव के लिये विधानसभा में चर्चित रहने वाले विधायक है श्री शर्मा द्वारा सदन में कही गयी बातो पर मध्यप्रदेश सरकार विचार करती है । सांसद आलोक संजर ने कहा की विकास के पर्याय बन चुके हुज़ूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा गांव से लेकर शहर तक विकास की लंबी श्रृंखला तैयार कर चुके । समाचार पत्रो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से में यह देखता हूँ की वह प्रतिदिन एक न एक भूमि पूजन करते है । जब मैं लोकसभा में भारत वर्ष के सांसद सदस्यों के बीच खड़े होकर जल संरचना पर बोल रहा था उस समय मैंने विधायक श्री रामेश्वर शर्मा द्वारा चलायी जा रही विधायक तालाब एवं विधायक खेल मैदान से भी अवगत कराया । मैंने बताया की किस तरह हमारे एक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में जन सहयोग से तालाबो का निर्माण करवा रहे है तथा तालाबो से निकलने वाली मिटटी के उपयोग से खेल मैदान का भी निर्माण करवा रहे है । जनता के प्रति समर्पण कुछ करने की सोच ही व्यक्ति को आगे ले जाती है । महापौर आलोक शर्मा ने कहा की संत नगर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी नगर निगम भोपाल द्वारा सम्पूर्ण भोपाल के समग्र विकास की रूप रेखा बनायीं गयी है ।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की आप लोगो के सहयोग से संत हिरदाराम नगर के चौतरफा विकास के लिए हम कार्य कर रहे है । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गांव से लेकर शहर तक के विकास में किसी भी प्रकार का कोई भी समझोता नहीं किया जाता ।श्री शर्मा ने कहा की यह आदर्श मार्ग संत नगर अपितु सम्पूर्ण भोपाल में आदर्श मार्ग के रूप में विकसित किया जायेगा । पार्किंग के बिना व्यापार संभव नहीं है । व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन अतिक्रमण हटाने के लिये एक वायुमंडल निर्मित कर इस आदर्श मार्ग को मूर्त रूप प्रदान करने में अपनी सहभागिता दे ।
No comments:
Write comments