Monday, 6 June 2016

प्रदेश के सभी MEDICAL COLLAGE में बनेंगी ADVANCED CARDIAC UNIT

प्रदेश के सभी MEDICAL COLLAGE  में बनेंगी ADVANCED CARDIAC UNIT

प्रदेश के सभी 6 मेडिकल कॉलेजों में  ADVANCED CARDIAC UNIT बनाई जाएंगी। इनमें हृदय रोग के इलाज के लिए हर तरह की सुविधाएं रहेंगी। जिन मेडिकल कॉलेजों में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं, वहां इनकी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल मरीजों को अब बिना कारण बताए मेडिकल कालेजों में रेफर नहीं कर पाएंगे। यह निर्णय सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिए गए।बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी 6 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में हृदय रोगों के इलाज की सभी सुविधाएं दी जाएंगी। हर अस्पताल में एडवांस कार्डियक यूनिट बनेगी। इसकी शुरूआत दो महीने बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज से होगी। इसके बाद अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी यूनिट शुरू कर दी जाएगी। जिन मेडिकल कालेजों में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं, वहां इनकी भर्ती की जाएगी। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया तेज की जाए। अस्पतालों व कॉलेजों में जो भी कमियां हों उन्हें दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए एडवांस कार्डियक यूनिट पूरी तरह एयरकंडीशन्ड होगी। इसमें ओपीडी मरीज व भर्ती मरीजों के इलाज की सुविधा रहेगी। कार्डियक सर्जरी और कैथ लैब होगी। कोरोनोरी केयर के लिए सभी उपकरण रहेंगे। मरीजों की एंज्योग्रॉफी व एंज्योप्लास्टी के साथ ओपन हार्ट सर्जरी हो सकेगी। हृदय रोगियों को 24 घंटे सुविधाएं मिलेंगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +