AFGANISTHAN ने MODI को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर किया भारत को गौरवान्वित किया RAMESHAR SHARMA
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान पहुंचकर मैत्र सिंचाई बांध का उदघाटन किया और अफगान जनता का विश्वास अर्जित किया। अफगानिस्तान ने सार्वजनिक रूप से जहां भारत को अपना हितैषी माना जबकि पाकिस्तान अफगानिस्तान का दिल नही जीत सका। श्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर अफगानिस्तान ने दोस्त और दुश्मन का अहसास करा दिया। अफगानिस्तान के अवाम ने अपनी सरकार पर डाला है कि वह भारत के सहयोग से देश का पुननिर्माण करें।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के दौरे में पहुंचने वाले देशो ने भारत को परमाणु आपूर्ति समूह में सदस्यता प्राप्त करने के लिए भारत का समर्थन किया। चीन और पाकिस्तान भारत के विरूद्ध सक्रिय रहें, लेकिन अमेरिका ने इस दिशा में इन्हें ओव्हर रूल कर दिया है।श्री शर्मा ने कहा कि पास पड़ोस के देश जो भारत के खिलाफ चीन की छाया में लामबंद हो गए थे। नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मालदीव के साथ नरेन्द्र मोदी ने राजनयिक संबंध बनाकर दोस्ताना संबंध बहाल कर लिए है। उन्होंने कहा कि पांच दिन में पांच देशो की यात्रा और अर्थपूर्ण वार्तालाप करना श्री मोदी जैसे कुशाग्र बुद्धि वाले राजनयिक का ही कमाल है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सेकुलर ब्रिगेड के देशो को भाजपा और श्री मोदी रास नहीं आ रहे है, लेकिन श्री मोदी सरकार की उपलब्धियों पर तो उन्हें गर्व करना चाहिए। यह भी अच्छा नहीं है कि अच्छे कार्यो की भी सराहना न करके मीनमेख निकालकर अपनी नकारात्मक मानसिकता ही उजागर की जाए।

No comments:
Write comments