प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अफगानिस्तान की यात्रा करेंगे जहां
वह राष्ट्रपति अशरफ गनी से बातचीत करेंगे और हेरातप्रांत में अफगानिस्तान-भारत मैत्री बांध का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले
इसे सलमा बांध के नाम से जाना जाता था।यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री की अफगानिस्तान यात्रा 4
जून से शुरू हो रही मोदी की पांच देशों की यात्रा का हिस्सा है। इसके तहत
वह कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और
मेक्सिको भी जाएंगे। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान में दो अरब
डॉलर से अधिक का निवेश किया है। अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान
प्रधानमंत्री क्या संदेश देंगे इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि
यह भागीदारी, पारस्परिक सम्मान और एक-दूसरे की चिंताओं को शामिल करने से
जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और
दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच गहरे संबंधों के लिए दबाव बनाएंगे।

No comments:
Write comments