Tuesday, 28 June 2016

PM के सख्त संदेश के बाद सुब्रमण्यम स्वामी के घर सन्नाटा

PM के सख्त संदेश के बाद सुब्रमण्यम स्वामी के घर सन्नाटा

हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के घर सन्नाटा है। अब वो मीडिया का फोन भी नहीं उठा रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से संदेश दिया है कि अगर कोई यह समझता है कि वह सिस्टम से ऊपर है तो वह गलत है। इसके बाद से स्वामी के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। आज स्वामी जब घर से निकले तो भी पिछले रास्ते से।हर मुद्दे पर बेवाक राय रखने वाले सुब्रमण्यम स्वामी एकाएक चुप हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोई न कोई स्वामी के जुबानी बम से परेशान था। उन्हें रोकने की कोशिश वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी ट्वीट से की। लेकिन, स्वामी रुके नहीं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संदेश दे दिया।भले ही प्रधानमंत्री ने स्वामी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन, संदेश सीधा जगह पर पहुंच गया और स्वामी शांत हो गए। हमेशा खुलकर बोलने वाले स्वामी ऐसे शांत हुए कि उन्होंने मीडिया का फोन भी उठाना ठीक नहीं समझा। घंटों स्वामी के घर के बाहर मीडिया उनका इंतजार करता रहा।स्वामी के बयानों से सरकार और संगठन दोनों में ही नाराजगी है। लेकिन, स्वामी के वेटर वाले ट्वीट पर बीजेपी ज्यादा नाराज हुई। पार्टी ने इसे व्यक्तिगत अटैक माना। दरअसल, अपने ट्वीट में स्वामी ने कहा था, "बीजेपी को हमारे मंत्रियों को निर्देश देना चाहिए कि वो अपने विदेशी दौरे के दौरान पारंपरिक पोशाक पहने। कोट और टाई में वे वेटर जैसे दिखते हैं।"स्वामी के ट्वीट बम से नाराज बीजेपी ने 26 जून को आपातकाल पर मुंबई में होने का उनका एक प्रोग्राम कैंसिल कर सख्त संदेश दे दिया। और अब पीएम ने साफ-साफ कह दिया कि सिस्टम से ऊपर कोई नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी ने सबसे पहले रघुराम राजन पर हमला करते हुए उनको RBI गवर्नर के पद से हटाने की मांग की थी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +