वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को सुबह भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिहाइशी इलाके में एक मकान पर विमान गिरने से तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है। विमान के क्रैश होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विमान क्रैश होने से पहले दोनों पायलट उससे कूदने में कामयाब रहे।घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यह प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हुआ। बताया जा रहा है कि जोधपुर के कुड़ी भगतसनी इलाके में यह विमान क्रैश हुआ। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

No comments:
Write comments