INDIA को WORLD की महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता और नीतियों की तारीफ़ की गई और उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया में महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दो साल पहले जो सुधारवादी कार्यक्रम शुरू किये थे उनके अच्छे परिणाम मिलने लगे हैं। इसके लिए उनकी सुशासन, पारदर्शी और तेजी से काम करने वाली नीतियां और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन महत्व्पूर्ण है। इसलिए आने वाला समय भाजपा का होगा। बैठक में पेश प्रस्तावों की जानकारी देते हुए भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकारिणी इस बात को शिद्दत के साथ महसूस करती है कि दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त भारत का सपना नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्वकाल में पूरा होगा। केंद्र सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप गांव, गरीब, बच्चे, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों वर्गों तथा उद्योग और सर्विस सेक्टर का समग्र विकास होगा।प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की दूरदृष्टि परक नीतियों का ही परिणाम है कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा भाजपा की देश के सभी राज्यों में स्वीकार्यता बढ़ी है। जो विपक्षी दल कभी भाजपा को सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी कहते थे आज वे सिमट रहे हैं और भाजपा का पूरे देश में विस्तार हो रहा है। हाल में आए केरल, पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव परिणाम इसकी ताज़ा मिसाल हैं। बैठक में यह बात उभरकर सामने आई कि दुनिया के अनेक देश इस दौर में जहाँ आर्थिक संकट के दौर में हैं वही भारत की विकास दर तेजी से बढ़ी है। कृषि विकास दर में भी काफी सुधर हुआ है। किसानों के लिए उर्बरक सब्सिडी, सिंचाई योजना और मृदा परीक्षण योजनाओं का उसे सीधा लाभ मिला है। दो करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई का बंदोबस्त किया गया। गरीबों के लिए जनधन योजना, ऑनलाइन सब्सिडी, मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, बीमा योजना आदि विभिन्न योजनाएं शुरू की गयीं जिनके परिणाम अब मिलने लगे हैं। सब्सिडी की आड़ में होने वाली कालाबाजारी और चोरी पर सरकार ने काबू पाया है। इसके अलावा ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों में भी उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। यूपीए राज में परिवहन क्षेत्र के 400 से अधिक प्रोजेक्ट बंद पड़े थे जिनके विवादों का निपटारा करके उन्हें मोदी सरकार ने पुन: शुरू कराया गया। कोयला और ऊर्जा सेक्टर में सरकार के पास सरप्लस है। 111 नदियों को अंतर्देशीय जलमार्ग योजना में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें वाराणसी -हल्दिया रुट भी है जिसका काम इस साल दिसंबर के आखिर तक दिखने लगेगा।
No comments:
Write comments