ORLANDO में गोलीबारी के बाद HILARY AND TRUMP ने प्रचार अभियान किया स्थगित
अमेरिका के ओरलैंडो के एक गे क्लब में गोलीबारी की जघन्य घटना के बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दो सबसे प्रबल दावेदारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने अपने-अपने प्रचार अभियान स्थगित कर दिए और इस घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की।हिलेरी की प्रचार अभियान टीम ने कहा, ‘ओरलैंडो में दुखद हमले की वजह से 15 जून को राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाले हिलेरी के प्रचार अभियान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।’ यह कार्यक्रम विस्कॉनसिन में होना था जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी की उम्मीदवारी लगभग तय होने के बाद ओबामा और हिलेरी पहली बार एक मंच पर नजर आने वाले थे।गोलीबारी की घटना के बाद, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने बंदूक नियंत्रण की जरूरत पर जोर दिया और एलजीबीटी समुदाय के लोगों से संपर्क किया। हिलेरी ने कहा, ‘एलजीबीटी समुदाय: आप लोग यह जानिए कि इस देश में लाखों लोग आपके साथी हैं। मैं भी उनमें से एक हूं।’ रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार ट्रंप ने भी अपना एक बड़ा प्रचार अभियान स्थगित कर दिया जो कल न्यू हैम्पशायर में होने वाला था। ट्रंप की प्रचार टीम ने कहा, ‘ओरलैंड में हुई भयावह त्रासदी के कारण ट्रंप ने कल न्यू हैम्पशायर के पोर्ट्समाउथ में होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है। हम निकट भविष्य में इसे करेंगे।’
No comments:
Write comments