दूसरे टी-20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दस विकेट से हराया
तेज गेंदबाज बरिंदर सरन (10 रन देकर 4 विकेट) व जसप्रीत बुमराह (11 रन देकर तीन विकेट) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 13.1ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद 47 व मनदीप सिंह ने नाबाद 52 रन बनाए। मनदीप सिंह ने चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। इसके पहले जिम्बाब्वे ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. पहला मैच खेल रहे बरिंदर सरन ने 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। सरन ने एक ओवर में 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन पीटर मूर ने बनाए। वो 31 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए। पहला टी20 भारत 2 रनों से हार गया था।

No comments:
Write comments