महाराष्ट्र में हमाल (पोर्टर या कुली) के पांच पदों के लिए 984 ग्रेजुएट्स और 5 एमफिल डिग्रीधारियों ने आवेदन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। इस जॉब के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता चौथी पास है। महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) के सचिव राजेंद्र मांगरुलकर ने बताया, "हमें हमाल की पांच पोस्ट के लिए 2,424 आवेदन मिले। इनमें 5 एमफिल, 9 पीजी डिप्लोमा, 109 डिप्लोमाधारी और 253 पीजी डिग्री वाले हैं।"चतुर्थ श्रेणी की इन पोस्ट के लिए अगस्त में परीक्षा होगी। आवेदनकर्ताओं में 984 ग्रेजुएट, 605 एचएससी (12वीं), 282 एसएससी (10वीं) और 177 (10वीं से नीचे) पढ़े हैं।एमपीएससी ने इन पोस्ट्स के लिए दिसंबर 2015 में विज्ञापन दिया था। इनके लिए 18 से 33 साल के बीच की उम्र के लोगों से आवेदन मांगे गए थे। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की द्विभाषी योग्यता और गणित के कौशल की जांच की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments