Saturday, 28 May 2016

घोड़ाडोंगरी VIDHANSABHA उपचुनाव की तैयारियाँ पूर्ण, 7 CANDIDATE होंगे मैदान में

घोड़ाडोंगरी VIDHANSABHA  उपचुनाव की तैयारियाँ पूर्ण, 7 CANDIDATE  होंगे मैदान में

  BETUL जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा उप-चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। उप-चुनाव में 7 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा। इनमें 2 राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल (भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस), 2 गैर-मान्यता प्राप्त दल (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन मुक्ति पार्टी) के तथा शेष 3 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने शनिवार को दी।श्रीमती सिंह ने बताया कि 30 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। निर्वाचन क्षेत्र के 340 मतदान-केन्द्र में से 120 संवेदनशील हैं, जहाँ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा 46 मतदान-केन्द्र को शेडो एरिया के रूप में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में कम्युनिकेशन के लिये वायरलेस सेट का उपयोग होगा। क्षेत्र में 2 लाख 19 हजार 404 मतदाता में से एक लाख 12 हजार 313 पुरुष, एक लाख 7 हजार 83 महिला तथा 8 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।श्रीमती सलीना सिंह ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता की घोषणा के बाद 5,288 व्यक्ति के विरुद्ध निरुधात्मक कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार 241 लायसेंसी हथियार जमा करवाये गये तथा 87 गैर-जमानती वारंट की तामीली करवायी गयी। मतदान के लिये 401-401 बीयू और सीयू ईव्हीएम का इस्तेमाल होगा। इनका परीक्षण राजनैतिक दलों की उपस्थिति में करवाया जा चुका है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिये विधानसभा क्षेत्र से लगी सीमाओं पर 9 नाका संचालित किये जा रहे हैं। साथ ही 9 स्थेतिक निगरानी टीम कार्यरत हैं। त्वरित कार्यवाही के लिये 7 फ्लाइंग स्क्वाड निरंतर निगरानी रखे हुए हैं।उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 145 छापे मारकर 63 प्रकरण बनाये गये तथा 216 बल्क लीटर शराब जप्त की गयी। कार्यवाही में 845 किलोग्राम महुआ-लाहन जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 67 हजार 550 रुपये है। प्रकरण में 44 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये। क्षेत्र में आबकारी विभाग के 4 उड़नदस्ते 24 घंटे सक्रिय हैं। उनके द्वारा जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +