MODI GOVERNMENT के 2 YEAR पूरे होने पर जरा मुस्कुरा दो कार्यक्रम आज
केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली
के इंडिया गेट पर शनिवार को 'जरा मुस्कुरा दो' कार्यक्रम का आयोजन किया
गया है। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक यानि पांच घंटे तक चलने वाले इस
मेगा शो में मोदी सरकार अपने दो साल की उपलब्धियों के बारे में बतायेगी। इस
शो को चर्चित अभिनेता आर माधवन होस्ट करेंगे। 'जरा मुस्करा दो' कार्यक्रम
का सीधा प्रसारण देश के नेशनल चैनल डीडी पर होगा। इस कार्यक्रम के
जरिये सरकार पूरे देश को स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे कार्यक्रम के बारे में बतायेगी। ये कार्यक्रम तो आज
दिल्ली में होगा लेकिन सरकार के दो साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार देश के
कई शहरों में भी कई कार्यक्रम करने वाली है जो कि शहरी विकास मंत्री एम
वेंकैया नायडू की निगरानी में संपन्न होंगे। इसके अलावा 26 मई से 10 जून के
बीच बीजेपी करीब 200 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इस आयोजन
को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा
है कि सरकार जनता के पैसों का गलत प्रयोग कर रही है। अपने इस मेगा शो के
लिए उसने करीब 100 करोड़ से ज्यादा केवल विज्ञापन पर खर्चा कर दिया है।

No comments:
Write comments