Saturday, 28 May 2016

CONGRESS के 8 RAJYA SABHA उम्मीदवार घोषित

CONGRESS  के 8 RAJYA SABHA  उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने अपने आठ राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की ओर से राज्य सभा जाने वाले नेताओं में पी. चिदंबरम, ऑस्कर फर्नांडीज, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा, प्रदीप टम्टा और छाया वर्मा के नाम शामिल है।कर्नाटक से जयराम नरेश और ऑस्कर फर्नांडीज, महाराष्ट्र से चिदंबरम है। चिदंबरम के स्थान पर यह सीट मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अपने एक स्थानीय उम्मीदवार को देना चाहते थे लेकिन चिदंबरम इस सीट के लिए वरिष्ठ और अनुभवी होने की वजह से प्रबल दावेदार थे। वहीं यूपी से कपिल सिब्बल को राज्य सभा में भेजा जा रहा है। पंजाब से अंबिका सोनी को, छत्तीसगढ़ से छाया वर्मा को, उत्तराखंड से प्रदीप टमटा को, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा को राज्य सभा भेजा जाएगा।राज्य सभा में कांग्रेस फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी है। माना जा रहा है कि पी. चिदंबरम को इशरत और अगुस्ता मामले में पार्टी का बचाव करने के लिए राज्य सभा में भेजना जरूरी माना जा रहा है। वहीं, जयराम रमेश को सुब्रमण्यन स्वामी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान में 245 सदस्यीय राज्यसभा में कांग्रेस के पास 64 और बीजेपी के पास 49 सीटें थी। जिनमें हाल ही में कांग्रेस के 14 सदस्य सदन से बाहर हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के 8-9 सीटों से अधिक जीतने की उम्मीद नहीं है इसलिए कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +