Saturday, 21 May 2016

अंतिम शाही स्नान में SHIVRAJ SINGH CHOUHAN AND HIS WIFE ने लगाई क्षिप्रा में डुबकी

अंतिम शाही स्नान में  SHIVRAJ SINGH CHOUHAN AND HIS WIFE  ने लगाई क्षिप्रा में डुबकी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को सिंहस्थ के अंतिम शाही स्नान में रामघाट तट पर मोक्षदायिनी क्षिप्रा में धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ डुबकी लगायी। इस अवसर पर उन्होंने मॉं क्षिप्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी शाही स्नान में डुबकी लगायी।उन्होंने राणौजी की छत्री पर खड़े होकर श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। शाही स्नान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सिंहस्थ महाकुंभ उज्जैन में अंतिम शाही स्नान में आये श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिवादन स्वीकार किया। स्नान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। श्रद्धालुओं ने शासन एवं प्रशासन द्वारा की गयी बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +