THIRD AND LAST SAHI SNAAN के साथ सिंहस्थ कुंभ मेले का समापन
एक माह तक चलने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के तीसरे एवं अंतिम ‘शाही स्नान’ का आज तड़के शुभारंभ हो गया। विभिन्न अखाड़ों के नगा साधुओं ने हर हर महादेव के घोष के साथ पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान करके इसकी शुरुआत की।इस अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए देश के कई हिस्सों से जन सैलाब उमड़ पड़ा है। उज्जैन की सभी सड़कें श्रद्धालुओं से पटी पड़ी हैं और पवित्र स्नान के उद्देश्य से क्षिप्रा नदी के तट पर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची है।शनिवार वैशाख पुर्णिमा के अवसर पर नर्मदाजी के अनेक घाटों पर प्रात: काल से ही यहां हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने नर्मदा के विभिन्न घाटों पर स्नान करना प्रारंभ कर दिया था। सुबह आठ बजे के लगभग पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर आये उसके बाद स्थानीय पुराने बसस्टैंड से ही नर्मदा स्नान करने के लिए यात्रियों को गौमुख घाट केवलराम घाट एवं इससे लगे अन्य घाटों पर भेजा जा रहा था। शुक्रवार की रात्रि व दिनभर भी चली हवाओ ने भीषण गर्मी व तेज धूप से भक्तों को कुछ राहत जरूर दी। सुबह दस बजे के लगभग उज्जैन से अंतिम शाही स्नान करने वाले भक्तों का ओंकारेश्वर में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जो शाम चार बजे बाद जनसैलाब का रूप लेता दिखाई दिया।अगले दो दिनों तक भी यहां सिंहस्थ यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ में पिछले एक माह से विभिन्न अखाड़ों एवं आश्रमों पर जो संत डेरा डाले है। वे भी अगले दो दिनों बाद ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान तथा ज्योर्तिलिंग दर्शन हेतु पहुंचेंगे। संतों के आने का क्रम एक सप्ताह तक चलता रहेगा।

No comments:
Write comments